रविवार, 30 जुलाई 2023

बीएड 2013-14 का रिजल्ट होगा घोषित, वेबसाइट पर अपलोड के दिए आदेश

 

बीएड 2013-14 का रिजल्ट होगा घोषित, वेबसाइट पर अपलोड के दिए आदेश !

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बीएड सत्र 2013-14 के 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। उनका रिजल्ट घोषित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल के उक्त सत्र के सीधे प्रवेशित छात्रों से पांच बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। हाईकोर्ट के निर्देश पर विवि इनका रिजल्ट घोषित करने की प्रक्रिया कर रहा है। तीन कार्य दिवस के अंदर छात्रों को विवि में उक्त जानकारी देनी होगी।


विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से बीएड कॉलेजों को सर्कुलर जारी किया गया है। बीएड सत्र 2013-14 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय विवि गोरखपुर द्वारा आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल, लेकिन काउंसिलिंग के अलावा होने वाले एडमिशन का रिजल्ट घोषित करने के लिए हाईकोर्ट ने दिशा निर्देश दिए हैं। कुसुम लता, नौ अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य और पांच अन्य के केस में हाईकोर्ट ने दिशा निर्देश दिए हैं। विवि ने कोर्ट के आदेश के संबंध में छात्र-छात्राओं से तीन कार्य दिवस में 100 रुपये स्टांप वाले शपथ पत्र पर पांच बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। जिसमें छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, एंट्रेंस रोल नंबर और एडमिशन की डेट शामिल है। रिजल्ट घोषित करने में एडमिशन की डेट का महत्व होगा। छात्रों से यह जानकारी लेने के बाद कोर्ट के निर्देश पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

तीन साल चली रिजल्ट की जद्दोजहद
उक्त सत्र का रिजल्ट घोषित करने की मांग करीब तीन साल की जा रही है। कॉलेजों द्वारा डायरेक्ट एडमिशन करने के बाद छात्रों को परीक्षा से लेकर प्रैक्टिकल कराने तक में प्रदर्शन और हंगामा किया। प्रैक्टिकल इस शर्त पर कराए गए थे कि हाईकोर्ट के आदेश पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। कोर्ट का आदेश आने के बाद अब विवि जल्द ही रिजल्ट घोषित करेगा।

वेबसाइट पर अपलोड किया आदेश
बुधवार को विवि ने आदेश वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अब तीन कार्य दिवस के अंदर छात्रों को पूरी जानकारी विवि में जमा करनी होगी। बता दें कि चुनाव के कारण बृहस्पतिवार से शनिवार तक जिले के सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं।

गौरतलब है २०१३- १४ का रिजल्ट अभी तक रुका हुआ था प्रशाशन इस पर बिलकुल ध्यान नहीं दे रहा था।  तक़रीबन ३५००० बच्चों का भविष्या अधर में लटका हुआ था आपको हम बता दे अब छात्रों को परेशान होने की कोई ज़रूअत नहीं हैं। 

read also 

सोमवार, 26 जून 2023

छुट्टी ना मिलने के कारण छतरपुर मध्य प्रदेश की डिप्टी कलेक्टर ने MP प्रशाषन को अपना इस्तीफा भेज दिया - निशा बंगारे

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने दिया इस्तीफा:धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की नहीं मिली अनुमति; कहा-मेरी भावनाएं आहत हुई




मध्यप्रदेश के छतरपुर के लवकुश नगर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने छुट्टी नहीं मिलने से आहत होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग को हाथ से लिखा इस्तीफा भेजा है। दरअसल SDM पद पर तैनात निशा बांगरे ने अपने घर के उद्घाटन और बैतूल के आमला में 25 जून को होने वाले एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनुमति मांगी थी, अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने इस्तीफा देने का कदम उठाया।


छुट्टी नहीं मिलने से आहत होकर डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग को इस्तीफा भेजा है।




राज्य प्रशासनिक सेवा 2016 में डीएसपी व साल 2017 में डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित हुईं थीं। वर्तमान में वे छतरपुर के लवकुशनगर में एसडीएम पद पर काबिज हैं। बीते रोज उन्होंने बड़ा निर्णय करते हुए इस्तीफा देने का मन बना लिया। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को हाथ से लिखा एक पेज का इस्तीफा भी भेज दिया। बताया जा रहा है कि उनको गृहप्रवेश के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अवकाश नहीं दिया गया। इसी कार्यक्रम में विश्व शांति दूत तथागत बुद्ध की अस्थियां भी दर्शन के लिए लाई जाएंगी। इसमें शामिल होने की भी उन्हें अनुमति नहीं मिल सकी। इस कारण उन्होंने आहत होकर व धार्मिक भावना को ठेस पहुुंचने का हवाला देते हुए रिजाइन कर दिया है।



हर घर अफसर,घर घर अफसर

इस कार्यक्रम के अलावा आमला क्षेत्र में हर घर अफसर- घर-घर अफसर का अभियान चलाया जाएगा। जिससे बच्चों को एक हेल्पलाइन के माध्यम से मदद की जाएगी कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे से तैयारियां करें। साथ ही जहां पर परीक्षा देने जाएंगे वहां पर उनके रूकने और खाने का भी इंतजाम किया जाएगा।पत्रकारवार्ता के दौरान निशा बांगरे ने बताया कि बच्चों को पंख देने के लिए कि वे उड़ान भर सके इसमें दिशा एज्युकेशन फाउंडेशन, माधव राव रंगारे वेलफेयर सोसायटी, सम्यक डेवलपमेंट फाउंडेशन व मैत्री सामाजिक एवं शैक्षणिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में आमला स्टूडेंट लाइफ हेल्पलाइन के माध्यम से बच्चों को उनकी परीक्षा की तैयारियां करवाने के लिए मदद की जाएगी। जिस भी क्षेत्र में बच्चे अच्छा करना चाहते है। उनको मार्गदर्शन दिया जाएगा।

शनिवार, 29 अप्रैल 2023

EWS Certificate कैसे बनवाएं

EWS Certificate




हाल ही में श्री नरेंद्र मोदी सरकार ने सामान्य वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर एक कड़ा फैसला किया है।  समान्य वर्ग के नागरिको की काफी समय से चली आ रही आर्थिक आधार पर आरक्षण को लागू करने की मांग को स्वीकार कर लिया हैं। अब देश में S/C, S/T and OBC के साथ ही अब General सामान्य नागरिक भी आरक्षण का लाभ उठा सकेंगे |सामान्य नागरिको को भी अब आरक्षण प्राप्त कर सकेंगे।  आरक्षण प्राप्त करने के लिए कुछ नियम और कानून बनाये गए हैं।  जिनका पालन करने वाले ही इस ब्यवस्था का लाभ उठा सकेंगे।  जो इस प्रकार से हैं। 

कैसे बनवाएं अपना EWS का सर्टिफकेट 

आरक्षण व्यवस्था के अंतर्गत केवल उन व्यक्तियों को लाभ मिल सकेगा जिनके पास आधार कार्ड पर दिया जायेगा।  ऐसे सभी नागरिक जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं और वह सामान्य वर्ग के नागरिक हैं। उन्हें 10 % प्रतिशत का लाभ उठा सकेंगे |इसको प्राप्त करने के लिए नागरिको को यह साबित करना होगा की वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उन्हें इसका आरक्षण चाहिए |

EWS Certificate कया है ?

EWS सर्टिफिकेट कैसे बनवाये इसकी जानकारी देने से पहले हमें ये जानना बेहद आवश्यक हैं की EWS certificate  क्या हैं ? EWS सर्टिफिकेट का फुल फॉर्म {एकनॉमिकल्ल्य वीकेर सेक्शन} हैं अर्थात आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग। EWS इनकम सर्टिफिकेट की तरह ही होता हे जो आपकी आर्थिक स्थिति को दर्शाता हैं। Govt द्वारा यह सर्टिफिकेट जारी करने का मुख्य उद्देश्य हाल ही में जनरल वर्ग के कमज़ोर category को आरक्षण दिलाना हैं।  जैसा की आप सब लोग जानते हो देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की समय - समय पर नौकरी निकलती रहती हैं जिनमे SC, STऔर OBC का कोटा शामिल रहता हैं परन्तु General Category के लोगो इसका फायदा नहीं मिल पाता हैं अब वे भी अब से 10 प्रतिशत भागीदारी के साथ इस व्यवस्था का लाभ उठा सकते हैं |

EWS Certificate कौन बनवा सकता है –