TUSA-The Unnati Study Academy
लोकप्रिय पोस्ट
-
CCS University B.Ed 2013-14 Results [Direct Admission] Check Date Here Stay tune for more updates! CCS University B.Ed 2013-14 result Good n...
-
CCS University B.Ed 2013-14 Results [Direct Admission] B.Ed 2013-14 में एडमिशन लेने वाले छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ हैं। प्रशाशन इस...
-
GIS Engineer Sr GIS Engineer Jobs_ Urgent Apply Now , Education, Skills, Salary, NCR JOBS Job Description Roles and Responsibilities: Basic...
-
New Vacancy for various positions for GIS based project at Department of Rural Development, Government of Jharkhand. ADVERTISEMENT FOR RECRU...
-
डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने दिया इस्तीफा: धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की नहीं मिली अनुमति; कहा-मेरी भावनाएं आहत हुई मध्यप्रदेश के छतर...
-
Holidays in 2021: List of Public and Government Holidays in 2021 India has an extensive list of Public and Government holidays. These holida...
-
Genesys International Corporation is Hiring . Requirement: Web Developer – (3+ years’ experience )- html, Javascript, CSS and worked wit...
-
Minimum of a Bachelor’s degree in Geography, Cartography, Archaeology, Biology, Environmental Science, or related field with an emphasis in ...
-
***GIS Analyst*** Designation: GIS Analyst (Freshers) Roles and Responsibilities: 1. Should have experience with mapping tools such as QGI...
-
CCS University B.Ed 2013-14 Results [Direct Admission] Check Date Here धन्यवाद ! आपका हमारी ब्लॉग को समय देने के लिए। आप जैसे ही लगभग १५००...
बुधवार, 11 मई 2022
रविवार, 20 मार्च 2022
लघु कहानी - बचपन और पागलपन
लघु कहानी - बचपन और पागलपन
आज ऑफिस में काम बहुत था और काम करने में मैं इतना खो गया था की मुझे लंच करने का समय भी नहीं मिला अब ऑफिस की छुट्टी हो रही थी और मुझे बहुत भूख भी लग रही थी मैं ऑफिस से निकला और घर की तरफ चल पड़ा । तभी रास्ते में मैंने देखा ठेले पर एक आदमी जलेबी और दूध बेच रहा है हल्की ठण्ड भी थी मैंने सोचा जलेबी और दूध पी लू और अपनी भूख को शांत कर लू यह सोच कर मैं उस ठेले वाले के पास गया और जलेबी और दूध देने को कहा। ठेले वाले के पास भीड़ थी तो उसने कहा 5 मिनट में देता हूँ और में रुक कर इंतजार कर रहा था |
तभी मैंने एक व्यक्ति को आते हुए देखा जिसके कपडे फटे हुए और बहुत ज्यादा गंदे थे उसकी हालत बहुत खराब थी फिर मुझे पता चला की वह पागल है मैं उसे देख रहा था | वह अपनी ही मस्ती में चल रहा था फिर वो एक जगह खड़ा होकर कुछ देखने लगा | तभी मैंने ठेले वाले से कहा जल्दी से मुझे भी जलेबी दे दो बहुत देर हो रही है उसने फिर मुझसे कहा बस आपको ही दे रहा हूँ मैंने कहा ठीक है | तभी मैंने देखा एक औरत अपने बच्चो को पकोड़े खिला रही थी उसका बच्चा खेल में व्यस्त था और वो औरत अपने बच्चे को पकड़ पकड़ कर खिला रही थी और तभी उसने कहा बच्चे खेल में इतने व्यस्त हो जाते है की भूख तक भूल जाते है |
तभी मेरी नजर उस पागल आदमी पर पड़ी जो पकोड़े की तरफ देख रहा था की कोई उसे कुछ खाने को दे दे फिर वो दूसरों की थाली की तरफ देख रहा था की कुछ बचा हुआ ही मिल जाये पर उसे खाने को कुछ न मिला अब मुझे मेरी भूख उसकी भूख से कम लग रही थी वह व्यक्ति थक कर अब आगे बढ़ने लगा क्यूकि उसे किसी ने कुछ भी न दिया था और वह वैसे ही चलने लगा जैसे उसे भूख ही नहीं लगी हो |
अब वह उस ठेले के पास आ गया जहाँ में खड़ा था अब वह फिर से वैसे ही सबको देखने लगा जैसे पहले देख रहा था फिर ठेले वाले ने उसे डांटा की वो यहाँ से चला जाये और वह जाने लगा बिना किसी बहस के बिना कुछ बोले तभी मैंने ठेले वाले को कहा डाँटो मत मेरी जलेबी और दूध इसको दे दो ठेलेवाले ने कहा में नहीं दूंगा आप ही दे दो मैंने कहा ठीक है फिर मैंने जलेबी और दूध उस पागल व्यक्ति को दे दी पहले उसने दूध और जलेबी को सूंघा फिर खाने लगा मैं उसे एक टक खड़ा हो कर देखता रहा और मन में बहुत सारे ख़याल भी आ रहे थे वो दूध और जलेबी पेट भर कर खाने के बाद बहुत ख़ुशी से वहां से चला गया उसकी चाल अब अलग थी मानो उसमे अब ताकत आ गयी हो मैं उसे देख रहा था अब वो मेरी आँखों से ओझल हो चुका था |
तभी मुझे उस महिला की बात याद आयी की जब तक बच्चो को न खिलाओ वो खाते नहीं है एक पागल व्यक्ति भी ऐसा ही होता है भूक लगने पर खाना तो खाना चाहता है पर मानसिक संतुलन ठीक न होने की वजह से भूख को भूल जाता है मैंने सोचा की भिखारी को हम भीख देते है दान करते है इससे अच्छा है की एक ऐसे व्यक्ति को चुने जो की सच में आपके दान का पात्र हो जिसकी भूख आप मिटा सको |आज मेरे मन में शांति थी की आज वह भूखा नहीं सोयेगा। और मैं सुकून से घर आ गया।
गुरुवार, 17 मार्च 2022
कविता - नारी तेरी यही कहानी
कविता - नारी तेरी यही कहानी
मौत से लड़कर देती है जीवन
अपना लहू पिलाती है
तिनका तिनका समेट कर
एक नया इतिहास रचाती है
तब आती खुशियों की बारी है
कोई और नहीं यह नारी है।।
बनकर बेटी और बड़ी बहन
घर में जो रौनक लाती है
पापा की प्यारी माँ की दुलारी
कोई और नहीं यह नारी है ।।
छोड़ सहेली आंगन अपना
दूजे घर यह जाती है
भर देती घर को खुशियों से
और पड़ती दुःख पर भारी है
कोई और नहीं यह नारी है ।।
भर कर पेट अपनों का
अक्सर भूखी सो जाती है
बिना बताये दुःख अपना
चुपचाप सदा मुस्काई है
कोई और नहीं यह नारी है ।।
पापा का घर पराया है
ससुराल ने नहीं अपनाया है
न कोई वजूद अपना है फिर भी
पड़ी यह सब पर भारी है
कोई और नहीं यह नारी है ।।
कर लो सम्मान इस नारी का
बिन इसके अधूरी कहानी है
जहाँ कदर है इनकी होती
वहां हर रोज होली दिवाली है
कोई और नहीं यह नारी है।।
चाहे इंद्रा या झाँसी की रानी
हर रूप में पड़ी यह भारी है
कोई और नहीं यह नारी है
सम्मान करो इस नारी का
कोई और नहीं यह नारी है
कोई और नहीं यह नारी है।।
लेखिका -- रजनी सिंह
मंगलवार, 15 मार्च 2022
लाड़ली योजना क्या है 2023 : आवेदन फॉर्म, दिल्ली लाड़ली योजना Status, लाभ , how to APPLY ladli yojna
लाड़ली योजना 2023 : आवेदन फॉर्म, लाड़ली योजना Status, लाभ Online Form | Ladli Yojana Delhi Registration
लाड़ली योजना क्या हैं?
इस योजना की शुरुआत 01 जनवरी 2008 को की गयी थी। इस योजना के अंतर्गत लड़की के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई तक दिल्ली सरकार आर्थिक मदद प्रदान करेगी। इस योजना के द्वारा मिलने वाली राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी, जो बच्ची के 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर जरुरत के हिसाब से निकले जा सकते हैं। लाड़ली योजना दिल्ली के तहत राज्य सरकार कुल 35,000 – 36,000 रूपये की आर्थिक मदद की जाएगी। इस योजना के माध्यम से लड़कियों की सामाजिक – आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना हैं।
लाड़ली योजना के महत्वपूर्ण तथ्य 2022-23
योजना का नाम दिल्ली लाड़ली योजना
किस ने लांच की दिल्ली सरकार
योजना की शुरुआत की गई 01 जनवरी 2008
लाभार्थी दिल्ली में जन्म लेने वाली बालिकाएं
आर्थिक सहायता ₹5000 से लेकर ₹11000 तक
लाड़ली योजना का उद्देश्य बालिकाओं की सामाजिक – आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना।
आवेदन प्रकार ऑनलाइन / ऑफलाइन
वर्ष 2022
आधिकारिक वेबसाइट www.wcddel.in
दिल्ली लाड़ली योजना के लाभ / आर्थिक सहायता राशि
क्रमिक संख्या - आर्थिक सहायता के चरण - आर्थिक सहायता
1. संस्थागत डिलीवरी के समय ₹11000
2. घर में डिलीवरी के समय ₹10000
3. पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹5000
4. छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹5000
5. 09वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹5000
6. 10वीं कक्षा पास करने पर ₹5000
7. 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹5000
दिल्ली लाड़ली योजना 2023 पात्रता / योग्यता शर्तें
यदि आप भी लाड़ली योजना के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो निचे दी गई पात्रता / योग्यता शर्तो की जानकारी अवश्य पढ़ें:
आवेदक माता-पिता दिल्ली के स्थाई निवासी ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
परिवार की वार्षिक आय 01 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
बालिका का जन्म दिल्ली में होना अनिवार्य है।
एक परिवार में जन्मी केवल 2 बेटियों तक ही इस योजना के लाभ ले सकते है।
बालिका मान्यता प्राप्त स्कूल में पंजीकृत होनी चाहिए।
लाड़ली योजना दिल्ली के लिए आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज़
माता-पिता और बालिका का आधार कार्ड
बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
परिवार की आय का प्रमाण पत्र
बैंक अकाउंट पासबुक
माता-पिता का कन्या के साथ एक फोटोग्राफ
पिछले तीन वर्ष का निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड, बिजली/पानी के बिल आदि)
जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति/जनजाति के मामले में)
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
लाड़ली योजना 2023 कार्यान्वयन
यह योजना महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग, दिल्ली द्वारा कार्यान्वित की जाएगी।लाड़ली योजना का कार्यन्वयन के लिए वित्तीय व्यवस्था एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड तथा भारतीय स्टेट बैंक द्वारा की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के पास जब तक रहेगी जब तक बालिका की आयु 18 वर्ष की ना हो जाए, बालिका दसवीं कक्षा पास न कर ले या बारहवीं कक्षा में प्रवेश ना ले लेती। इन शर्तों के पूरा होने पर ही आवेदक maturity / परिपक्वता राशि का दावा कर सकते है। इस योजना की राशि फिक्स डिपाजिट के तोर पर जमा होगी, जोकि ब्याज समेत परिपक्ता के समय बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
लाड़ली योजना Delhi परिपक्कता दावा प्रक्रिया (Maturity) कब और कैसे करें?
इस योजना के अंतर्गत जमा धन राशि को बालिका के 18 वर्ष की आयु पूरा करने पर, 10वीं कक्षा पास करने पर ले सकते है या 12वीं कक्षा में प्रवेश लेते समय आप maturity / परिपक्वता राशि को निकलवा सकते है। लाड़ली योजना की धन राशि निकवालने से पहले बालिका का भारतीय स्टेट बैंक में जीरो बैलेंस / अकाउंट अवश्य खुलवाएं। इसके बाद ही आप लाड़ली योजना की maturity पा सकते है।
लाड़ली योजना दिल्ली के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप दिल्ली लाड़ली योजना के लिए पात्र है और आवेदन करने की सोच रहे है तो निचे दी गयी जानकारी को अवश्य पढ़ें:
इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
आधिकारिक वेबसाइट पर जानके के बाद होम पेज पर: “दिल्ली लाड़ली स्कीम” के विकल्प को खोजे और उस पर क्लिक करें।
लाड़ली योजना के विकल्प चुने के बाद आप आपको “एप्लीकेशन फॉर्म” PDF डाउनलोड करनी होगी।
एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकलवा लें और इसमें पूछी गयी जानकारी अच्छे से भरें।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद इसके साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज सलंग्न (अटैच) कर दें।
अब आपको आवेदन फॉर्म को अपने जिला कार्यालय के ऑफिस में जमा कराना होगा।
आपके आवेदन पत्र की जाँच करने के बाद इसे जमा कर लिए जाएगा, यदि इसमें कोई गलती है तो आपको ठीक कर के इसे जमा करना होगा। इस प्रकार आप दिल्ली लाड़ली स्कीम के लिए आवेदन कर सकते है।
Direct Links – Delhi Ladli Yojana Online Form 2023
दिल्ली लाड़ली योजना एप्लीकेशन फॉर्म - क्लिक करे
आवेदन की पूरी जानकारी हिंदी में (Official) - क्लिक करे
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है 2022: सुकन्या समृद्धि योजना महत्वपूर्ण दस्तावेज | आवेदन से संबंधित जानकारी Sukanya Samriddhi Yojana, PM Kanya Yojana
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है | सुकन्या समृद्धि योजना महत्वपूर्ण दस्तावेज | आवेदन से संबंधित जानकारी | सुकन्या समृद्धि योजना इंटरेस्ट रेट |
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है
बेटियों के भविष्य को उज्जवल एवं सुरक्षित बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की बचत योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन बचत योजनाओं पर इनकम टैक्स छूट एवं उच्चतर ब्याज दर प्रदान किया जाता है। जिससे कि लोग इन योजनाओं में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित हो सके और बेटियों का भविष्य सुरक्षित हो सके। आज हम आपको केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थी द्वारा निवेश करके एकमुश्त राशि बेटी की शिक्षा या फिर शादी के लिए प्राप्त की जा सकती है। इस लेख के माध्यम से आपको Sukanya samriddhi Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। इसके अलावा आप पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं आवेदन से संबंधित जानकारी भी इस लेख को पढ़कर प्राप्त कर सकेंगे।
सुकन्या समृद्धि योजना 2022
भारत सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया है। यह एक बचत योजना है। इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए बेटी की आयु 10 वर्ष की होने से पहले अकाउंट खुलवाना होगा। इस अकाउंट में निवेश की न्यूनतम सीमा ₹250 रुपए है तथा अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपए हैं। यह निवेश बेटी की उच्च शिक्षा या फिर शादी के लिए किया जा सकता है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा निवेश पर 7.6% की दर से ब्याज प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत निवेश करने पर टैक्स में छूट भी प्रदान की जाएगी। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गई एक छोटी बचत योजना है। इस योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम के अंतर्गत लांच किया गया है।
इस योजना के अंतर्गत अकाउंट किसी भी पोस्ट ऑफिस या कमर्शियल ब्रांच की अधिकृत शाखा में खुलवाया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि खाते का संचालन बेटी की आयु 21 वर्ष की होने या फिर 18 वर्ष की आयु के बाद शादी होने तक किया जा सकता है। बेटी की उच्च शिक्षा के लिए 18 वर्ष की आयु के बाद 50% की रकम की निकासी की जा सकती है। और बेटी के 21 साल के होने के पश्चात् शादी के लिए पूरी जमा धनराशि निकाल सकते है जिसमे लाभार्थी द्वारा जमा की गयी धनराशि और और एजेंसी द्वारा भुगतान की गयी ब्याज धनराशि भी शामिल होगी | यह खाता बेटी के 21 साल के पुरे होने पर ही परिपक्व होगा |
इस योजना के अंतर्गत पैसों का भुगतान करने के लिए पोस्ट ऑफिस जाना पड़ता है। पर अब भारतीय डाक घर द्वारा डिजिटल अकाउंट लांच किया गया है। इस डिजिटल अकाउंट के माध्यम से सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में पैसे जमा किए जाएंगे। अब पोस्ट ऑफिस में भी अन्य बैंकों की तरह डिजिटल सेविंग अकाउंट सेवा शुरू की गई है। इस डिजिटल अकाउंट की वजह से अब खाताधारकों को खाते में पैसे जमा करने के लिए पोस्ट ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं है। वह अपने मोबाइल के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
यह डिजिटल अकाउंट खोलने के लिए भी आपको पोस्ट ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं है। इस अकाउंट को आधार कार्ड तथा पैन कार्ड के माध्यम से घर बैठे खोला जा सकता है और पोस्ट ऑफिस की किसी भी स्कीम में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। यह डिजिटल अकाउंट 1 साल के लिए वैध है।
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खोला हुआ खाता डिफॉल्ट नहीं होगा
इस योजना के अंतर्गत माता-पिता द्वारा एक नियमित राशि जमा की जाती है। यह खाता बेटी की 10 वर्ष की आयु होने से पहले खोला जाता है। सुकन्या समृद्धि खाते को चालू करने के लिए पहले न्यूनतम 250 रुपए प्रति वर्ष का निवेश करना अनिवार्य होता था। यदि यह न्यूनतम राशि नहीं जमा की जाती थी तो खाता डिफॉल्ट हो जाता था। लेकिन अब इस योजना के नए नियमों के अंतर्गत यदि न्यूनतम राशि जमा नहीं की जाएगी तो खाता डिफॉल्ट नहीं माना जाएगा। इसके अलावा मैच्योरिटी तक पहले की तरह ही खाते में जमा रकम पर लागू दर के अनुसार बियाज मिलता रहेगा |
IPPB ऐप का आरंभ किया गया
डाकघर द्वारा आईपीपीबी एप का भी आरंभ किया गया है। जिसके माध्यम से ग्राहकों को लेन-देन की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे और सुकन्या समृद्धि योजना के साथ अन्य डाकघर की योजनाओं में भी पैसे जमा किए जा सकेंगे। इस ऐप के माध्यम से घर बैठे डिजिटल अकाउंट खोला जा सकता है। यह डिजिटल अकाउंट खोलने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य है।
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत कितनी बेटियों को लाभ मिल सकता है?
सुकन्या समृद्धि योजना 2022 के अंतर्गत केवल एक परिवार की दो बेटियों को ही लाभ मिल सकता है। यदि एक परिवार में 2 से अधिक बेटियां हैं तो इस योजना का लाभ केवल उस परिवार की दो बेटियां ही उठा सकते हैं। लेकिन यदि किसी परिवार में जुड़वा बेटियां हैं तो उन्हें इस योजना का लाभ अलग-अलग मिलेगा यानी कि फिर उस परिवार की तीन बेटियां लाभ उठा पाएंगी। जुड़वा बेटियों की गिनती एक ही होगी लेकिन उनको लाभ अलग-अलग दिया जाएगा।इस योजना के अंतर्गत वह सभी लोग अपनी बेटी का खाता खोल सकते हैं जो अपनी बेटी की शादी तथा पढ़ाई के लिए पैसा जमा करना चाहते हैं।











